Monday, February 7, 2022

वैलेंटाइन डे और आप का राशिफल

वैलेंटाइन डे हर Love  करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है इस दिन को Romance का 💕  त्यौहार भी कहते है।  कुछ लोग इस दिन अपने प्यार का इज़हार करते है तो वहीं कुछ लोग अपने प्रेमी के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए ख़ास तैयारी करते है।♥ 

मेष : इस राशि के जातक बहुत ही आकर्षक और आदर्शवादी होते है । अगर आपका साथी मेष राशि का है तो आप इन्हे इस वैलेंटाइन डे पर किसी संगीत या फिर खेल के कार्यक्रम में ले जाएं।

वृषभ : इस राशि के जातक सौंदर्य और कला प्रेमी प्रेमी होते है।  यही नहीं ये खाने के भी बहुत शौक़ीन होते है इसलिए आप इन्हें बाहर डिनर कराने किसी ख़ास और उनकी पसंद की जगह पर ले जाएं।

मिथुन : मिथुन राशि वालों को सामाजिक प्रसंग में समय बिताने में बहुत ही आनंद आता है। इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर का वेलकम फूलों के साथ करें और उन्हें किसी ऐसे जगह ले जाएं जहाँ चारो तरफ नृत्य और गायन हो।

कर्क : इस राशि के जातक बहुत ही भावुक होते है और जब प्यार की बात हो तो इनके लिए भावनाएं सबसे महत्वपूर्ण होती है।  ज़रूरी नहीं है की आप इन्हे महंगे उपहार दें या फिर बाहर ले जाएं। आप साथ रहकर कुछ अच्छे पल बिताकर भी अपना दिन ख़ास बना सकतें है।

सिंह :  इस राशि के जातक में अपने प्रति स्वतंत्रता की भावना रहती है और इन्हे घर के अंदर कैद रहना बिलकुल पसंद नहीं है। अगर आपका पार्टनर सिंह राशि का है तो आप उन्हें बाहर ज़रूर लें जाए। किसी ऐसी जगह जहाँ ख़ास वैलेंटाइन डे के लिए कोई प्रोग्राम आयोजित किया गया हो साथ ही एक रोमांटिक डिनर आपके इस प्रेम के दिन को और भी खास बना देगा।

कन्या : इस राशि के लोग संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते हैं। आप पहले ही सारी योजना बना लें । कन्या राशि वाले भीड़ पसंद नही करते है बेहतर होगा की आप अपने पार्टनर के साथ उनके पसंद की जगह पर डिनर करें। आपका यह अंदाज उन्हें जरूर भाएगा।

तुला : इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है और ये व्यावहारिक भी होते है। इस राशि के जातक प्यार और रोमांस के मामले में बहुत ही मास्टर होते है।  इन्हे कला और गायन का भी शौक होता है इसलिए आप इन्हें किसी कला प्रदर्शनी में ले जाए ।

वृश्चिक :  वृश्चिक राशि वालों में दूसरों को आकर्षित करने की अच्छी क्षमता होती है लेकिन इन्हें इम्प्रेस करना बहुत ही कठिन होता है । इस राशि के लोग भावुक होने के साथ-साथ कामुक भी होते हैं। इनके लिए तोहफा बहुत सोच समझ कर खरीदें क्योंकि ये सिर्फ दिल से दिए हुए उपहार ही स्वीकार करते है। हो सके तो आप इन्हे कहीं बाहर ले जाएं जहाँ आप दोनों कुछ यादगार पल बिता सके।

 धनु : राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये काफी खुले विचारों के होते हैं। किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधि इन्हें बहुत पसंद है।

मकर :  इनका शाही स्वभाव व गंभीर व्यक्तित्व होता है। इन्हें यात्रा करना बेहद पसंद है। आप इन्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते है यही नहीं आप इन्हें अपने साथ शॉपिंग या फिर डिनर पर भी जा सकते है। आपका यह सादा अंदाज़ इन्हें ज़रूर भाएगा।

कुंभ : कुंभ राशि वाले लोग व्यवहारकुशल होते हैं। ये स्वंत्रता प्रिय भी होते है।  इन्हे इम्प्रेस करना मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। अपने प्यार के दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप इनके साथ मिलकर योजना बनाए ताकि आपका यह दिन और भी यादगार बन जाए।

मीन :  ये सौंदर्य और रोमांस की दुनिया में रहते हैं। साथ ही ये सादगी में विश्वास रखते है इसलिए आप इनके साथ ऐसी जगह पर समय बिताएं जहाँ सिर्फ आप दोनों हो या फिर आप किसी रोमांटिक कैंडललाइट डिनर पर भी जा सकते है ।

No comments:

2 जून 2026 से गुरु का कर्क राशि में उदय – सभी 12 राशियों पर प्रभाव

2 जून 2026 से गुरु का कर्क राशि में उदय – सभी 12 राशियों पर प्रभाव 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति (गुरु) कर्क राशि में उदित हो र...